कसया/कुशीनगर। कसया ब्लाक के बीडीसी के वार्ड न0 3 के लिए हुए उपचुनाव में जनार्दन पाल विजयी घोषित हुए हैं। पिछले पंचायत आम चुनाव में भी कांटे के संघर्ष में बहुत कम मतो से हारे थे।
अंजू देवी पत्नी कस्तूरचंद के इस्तीफे से बीडीसी का पद रिक्त हो गया था। गुरुवार को तीन बूथों पर मतदान हुआ। 1948 मतों के सापेक्ष 1068 वोट पडे।शुक्रवार को ब्लाक परिसर में मतगणना हुई। जिसमें जनार्दन पाल 507 मत पाकर अपने निकटतम उम्मीदवार वीरेंद्र को 246 मतों से हराया। वीरेंद्र को 261, इबारत को 243 वोट और दिनेश जायसवाल को 45 वोट मिला जबकि 12 वोट अवैध रहा। परिणाम घोषित होते ही जनार्दन पाल के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विजई होने पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, हबीबुल्लाह अंसारी महेंद्र गुप्ता शैलेश जायसवाल रामाशीष प्रसाद राजकुमार गुप्ता आदि लोगों ने बधाई दी है।एआरओ अच्छेलाल ने निर्वाचित प्रत्याशी जनार्दन पाल को प्रमाण पत्र दिया।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…