कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद कुशीनगर में अवैध मादक द्रव्य व पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार 24 जून को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा जहजिया पुल निकट साड़ी खुर्द के पास से एक अभियुक्त दरोगा शेख पुत्र अलाउद्दी शेख नि0-पतया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 526/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्र0नि0 सुधीर कुमार सिहं,व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव,उ0नि0 शसन्तोष कुमार,का0 श्रीकृष्ण पाण्डेय,का0 अजय आदि शामिल रहे l
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…