कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के भैंसहा सदर टोला निवासी एक ठेले वाले द्वारा कुशीनगर पुलिस चौकी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी कसया को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम निवासी अभय मद्धेशिया पुत्र राजेन्द्र मद्धेशिया ने क्षेत्राधिकारी कसया को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह गरीब आदमी है और भैंसहा सदर टोला हेतिमपुर में ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मेरे अतिरिक्त 10 – 12 लोग ठेले पर दुकान लगाते हैं। 21 जुलाई को भी नित्य की तरह ठेला लगाकर समान बेंच रहा था। शाम को 7:30 बजे करीब चौकी प्रभारी कुशीनगर हमारे पास आये और हमको भद्दी भद्दी गाली देने लगे। जब मैंने कारण पूछा तो मुझे डंडे से मारने लगे। प्रार्थी को गभीर चोटें आई हैं। चोटों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया हूँ। डॉक्टरों ने चोटों का एक्सरा कराने की सलाह दी है। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…