कसया/कुशीनगर। एसडीएम कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीएम कसया गोपाल शर्मा व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने चेकिंग की,एसडीएम शहर में निकले तो प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करने की चेतावनी दी गयी,तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर के बाबू बाजार में दुकानों की चेकिंग की गई।प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दो दुकानदारों पर 10200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एसडीएम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को चेतावनी भी दी,उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा,दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करें.
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…