News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बनेगी समाजवादी सरकार- हसमुद्दीन अंसारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2022  |  5:07 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बनेगी समाजवादी सरकार- हसमुद्दीन अंसारी
  • भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जनता देगी जबाब

कसया/कुशीनगर। भाजपा के राज में आम जनता महंगाई, भ्र्ष्टाचार से त्रस्त है तो युवा रोजगार के अभाव में दर दर भटक रहे हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता जान गई है और भाजपा के छल व झूठ का जबाब जनता विधानसभा चुनाव 2022 में देगी और उत्तर प्रदेश में सामाजवादी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुआई में बनेगी।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

उक्त बातें विधानसभा फाजिलनगर 332 से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार, जन हितैषी और जन नेता व सपा के पूर्व प्रदेश सचिव हसमुद्दीन अंसारी ने फाजिलनगर में एक भेंट के दौरान कही। सपा नेता ने कहा कि कहा कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा फेल हो चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। कृषि लागत बढ़ने से किसानों की कमर टूट रही है। नौजवान रोजगार न मिलने से बेरोजगार हैं। छात्र व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान हैं पूरे पांच साल में प्रदेश विकास के मामले में काफी पीछे छूट गया और विकास का दावा किया जा रहा है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार नफरत की राजनीति कर रही है और समाज मे भेद पैदा कर रही है। आम जन को संविधान से मिले मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। समाजवादी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रदेश विधानसभा चुनाव से देश की राजनैतिक दिशा तय होगी।

इस चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा और सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश का बहुमुखी विकास होगा और एक बार फिर उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking