News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 3, 2022  |  5:18 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

कुशीनगर/कसया। मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया।

आपके लिए और..- खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर...

रामजानकी मठ कसया के प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कुशीनगर जनपद के जिलाध्यक्ष अरविंद पांडेय व महासचिव कामाख्या नारायण मिश्र के पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन से हुआ। तमाम वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण हितों की रक्षा हेतु संकल्प लेने पर जोर डाला। साथ ही मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर समस्त जीव जगत के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करने की अपील की गयी। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाम्य चतुर्वेदी ने किया।

इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के डॉ आदित्य दुबे, इंद्र कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष,शिवांत रजनीश पांडेय, विवेक कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, हरिओम मिश्र, दुर्गेश तिवारी, मुकेश मिश्रा, मुकुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, सौरभ चंद्र पांडेय, अश्वनी कुमार शुक्ला, बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, बृजकिशोर यति सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking