News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: बड़ो बुजुर्गो के आशीर्वाद से ही हम हर क्षेत्र मे आगे जा सकते है – विजेंद्र कुमार राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 12, 2021  |  4:22 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: बड़ो बुजुर्गो के आशीर्वाद से ही हम हर क्षेत्र मे आगे जा सकते है – विजेंद्र कुमार राय

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के ग्राम बटेसरा में शरद ऋतु को देखते हुए युवाओं ने गरीब व वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल वितरित किया और बुजुर्गों के सम्मान व सेवा का संकल्प दोहराया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

कार्यक्रम आयोजक निर्वाण सेवा संस्थान के प्रबन्धक व मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय ने कहा कि अपने बड़ो और बुजुर्गों के आशिर्बाद से ही हम हर क्षेत्र में आगे जा सकते हैं। अपने बड़ों का सदा सम्मान और उनकी सुबिधाओं का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे की मदद को आगे आना होगा तभी सबको बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संस्था के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने अध्यक्षता की और संचालन मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने किया।

इस दौरान रबड़ यादव, राम स्नेही सिंह, रोशन प्रताप सिंह, विपुल उर्फ दीपक शर्मा, कन्हैया यादव, अभिषेक, परमजीत यादव, निखिल प्रताप, जनक प्रसाद, अनवर अंसारी, राजकुमार चौरसिया, मुकन निषाद आदि सहित महिलायें मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking