कसया/कुशीनगर। भाजपा नेता राजन सिंह ने अपनी अर्धांगिनी संध्या सिंह के संग वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज के समीप पौधारोपण करते हुए संरक्षण का संकल्प लिया l
हरियाली युक्त प्रांगण में फलदार एवं हवादार पौधों का रोपण किये. पौधारोपण जैसे पूण्य कार्य में राम अवध प्रसाद कॉलेज के अन्य कर्मचारी भी अपना योगदान दिया। पौधारोपण के बाद राजन सिंह ने कहा कि शुद्ध वायु व हरियाली युक्त वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक से दो पौधों का रोपड़ करना चाहिए. व्यक्ति सामर्थनुसार ही सही लेकिन पौधों के रोपण से लेकर उसके बड़े होनेे तक देख भाल आवश्य करें,सिर्फ पर्यावरण दिवस के दिन खानापूर्ति मात्र पौधों का रोपण करने से देश व समाज हरियाली युक्त व स्वच्छ वायु कि प्राप्ति सम्भव नही हैl व्यक्ति को जब भी समय मिले सप्ताह, मास मे दस बार ही सही कम से कम प्रत्येक वर्ष मे एक सौ एक पौधों का रोपण करके कर्तव्य स्वरुप देखभाल करे जिससे अधिकतर पौधे सुरक्षित होकर पेड़़ का आकार हो जायेlसाथ ही संध्या सिंह ने कहा कि पौधों कि विशेषता व उपयोगिता को जनमानस के लोगों को भँलि भाँति जानना व समझना चाहिए. प्रकृति के सौंदर्य का साधन है पौधारोपण तथा औषधि के जन्मदाता व प्राण दायिनि का स्वरुप है पौधा,भारतवासी देश व समाज हित मे वातावरण को शुद्ध,स्वच्छ तथा हरियाली युक्त बनाने के लिए पौधों का रोपण कर पूनीत कार्य मे सहयोग करें!
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…