कुशीनगर। कसया पुलिस मंगलवार को देर शाम सपहा चौराहे पर पैदल गस्त करके वाहन चालकों की जांच अभियान चलाया,लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील किया।मंगलवार देर शाम हल्का एसआई विवेक पांडेय व एसआई रविभूषण राय ने पुलिस टीम के साथ सपहा चौराहे पर पैदल गस्त किया और संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके कागजात जांचे,पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर सर्च भी किया,कुछ लोगो के वाहन चालान भी किए गए।
सपहा चौराहे पर पैदल गस्त के दौरान लोगो से एसआई विवेक पांडेय ने शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें,किसी भी अफवाह में ना आए,अराजक तत्वों से दूरी बनाकर रखे। कानून का पालन करें, यदि किसी व्यक्ति ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।इस मौके पर संदिग्ध लोगों के वाहनों की जांच भी की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से आम जनता के मन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सपहा चौराहे के लोगों का मनोबल व सुरक्षा का अहसास बढ़ा है,साथ ही दारोगा विवेक पांडेय पांडेय लोगों से भी अपील की है कि उनके आसपास भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्य गतिविधि होती नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान एसआई विवेक पांडेय,एसआई रविभूषण राय,हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव,कांस्टेबल अभिषेक मोर्या,कांस्टेबल राजेश यादव,कांस्टेबल विशाल यादव मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…