News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विश्व कल्याण हेतु सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2022  |  5:52 PM

739 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विश्व कल्याण हेतु सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बकनहा में सोमवार को विश्व कल्याण हेतु सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कलश यात्रा का शुभारंभ ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू हुआ। हाथी घोड़ा ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा तमासपुर होते हुए अहिरौली राजा गोबरही फरीदपुर भठही बाबू खड्डा जाखनी होते हुए छोटी गंडक नदी के सोहसा घाट पर पहुंची एक हजार कन्याओ द्वारा आचार्य पंडित कमलेश तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार कर जल भरवाया गया वहां से जुलूस उसी रास्ते होते हुए शिव मंदिर परिसर वापस यज्ञ स्थल पहुंचा यात्रा में हरहर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बताते चलें कि नव निर्मित शिव मंदिर के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होगा और परिसर में यज्ञ का 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान दिन कथा वाचक हलचल बाबा के द्वारा कथा का श्रवण किया जायेगा व रात्रि में रामलीला मंन्डली अयोध्या द्वारा संजीव मंचन किया जाएगा । मुख्य यजमान आयोजक ओम प्रकाश गुप्ता, आत्मा गुप्ता, प्रमोद चौहान,राजेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,पवन गुप्ता, सुशील कुशवाहा, रामप्रवेश गुप्ता,अमरनाथ यादव,शंभू यादव, श्रीराम साधु, नारायण यादव, श्री राम कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, प्रशान्त यादव आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking