News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 अप्रैल से

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 23, 2022  |  5:25 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 अप्रैल से

कसया/कुशीनगर। प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न अंग है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कसया ओम रेजीडेंसी होटल में जिला प्रशिक्षण वर्ग के तैयारी बैठक में कहा।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 29,30 अप्रैल व 01 मई को कसया के ओम रेजीडेंसी होटल में होगा। तीनों दिन मिलाकर कुल 15 सत्र आयोजित कर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिले में निवास करने वाले भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी ,मोर्चो के जिलाध्यक्ष और महामंत्री,प्रदेश-क्षेत्र एवं जिले के प्रकोष्ठ-विभाग के संयोजक तथा सह संयोजक,जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद,विधायक, ब्लॉक प्रमुख,नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष भाग लेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्ग के संचालन के लिये वर्ग प्रमुख,कार्यक्रम प्रमुख,सह कार्यक्रम प्रमुख,नियंत्रक,सह नियंत्रक,व्यवस्था प्रमुख ,सह व्यवस्था प्रमुख के रूप में जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दे दी गयी है।

प्रशिक्षण वर्ग में मीडिया के केवल छायाकार को उद्घाटन या समापन के समय ही बुलाना है,अन्य जानकारी मीडिया को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा समय-समय पर दी जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking