Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कसया: “लाइफ” लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट  कार्यक्रम के अंतर्गत  चलाया गया स्वच्छता अभियान 

न्यूज अड्डा डेस्क
May 24, 2023, 12:57 PM IST • अब तक 112 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • रोटरी,वन विभाग सामाजिक वानिकी प्रभाग, एवं नगर पालिका  कुशीनगर के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम 
  • पर्यावरण के संरक्षण हेतु लोगों ने लिया शपथ।
कसया/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा वन विभाग सामाजिक वानिकी प्रभाग, कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सहयोग से बुधवार सुबह ‘लाइफ़’ ( लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) कार्यक्रम के अंतर्गत कसया के हिरण्यवती नदी तट पर स्थित श्मशान घाट परिसर एवं नदी की सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे नदी एवं शमशान घाट परिसर की सफाई की गई। नदी को स्वच्छ एवं पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान रोटरी क्लब कुशीनगर, वन विभाग सामाजिक वानिकी प्रभाग, कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के लोगों द्वारा ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण भी किया गया।रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए ‘लाइफ़’ ( लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट ) कार्यक्रम के अंतर्गत घाट की सफाई की गई एवं अंत्येष्टि स्थल पर पौधारोपण भी किया गया जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को भविष्य में इन पौधों की शीतल छाया मिल सके और हमारा पर्यावरण हरा-भरा रहे। रोटरी के सचिव वाहिद अली ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब कुशीनगर के इस कार्य में वन विभाग एवं नगर पालिका कुशीनगर के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ नगर के बौद्धिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिसमे नगर पालिका कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त, क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया अखिलेश कुमार दुबे, रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जायसवाल, निदेशक अंकुर तुलस्यान, डॉ सुनील सिंह, डॉ जे.के. पटेल, सदरे आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, शम्भू कुशवाहा, आदिल खान, सभासद प्रभुनाथ सिंह, रिंकू, शंहशाह, वसीम एवं नगर पालिका कुशीनगर के स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, वन दरोगा जलालुद्दीन, वनरक्षक मुकेश यादव, विवेक चौहान, संतोष यादव, निर्मल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi