News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अपराध पर अंकुश व पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता – थानाध्यक्ष

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 21, 2023  |  4:16 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अपराध पर अंकुश व पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता – थानाध्यक्ष
  • नवागत थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने संभाला कसया थाना का कार्यभार
कुशीनगर। शनिवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कसया थाना का कार्यभार ग्रहण कर लिया।थानाध्यक्ष कसया ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर एक दूसरे का परिचय जाना व क्षेत्र की गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली।नवागत थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने न्यूज़ अड्डा से बातचीत मे बताया कि पीड़ित को समय पर उचित न्याय दिलाने व गरीब असहाय व लोगो की फरियाद को पारदर्शिता पूर्वक सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
थानाध्यक्ष कसया श्री उपाध्याय ने बताया की सम्पूर्ण थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था के सफल प्रयास किया जाएगा साथ ही थाना क्षेत्र मे क़ानून व्यवस्था बनाये रखना प्राथमिकता है, आगे कहा कि सुशासन और अपराध मुक्त समाज की स्थापना की पूरी कोशिश किया जाएगा और पीड़ितों को हर हाल मे न्याय मिलेगा। पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय बरकरार रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा व अपराधियों की धरपकड़ कर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ साथ पीड़ितों को समय पर इंसाफ देना ही सर्वोच्य प्राथमिकता होंगी। किसी भी पीड़ित को इंसाफ के लिए परेशान नहीं  होने दिया जाएगा।पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल कायम किया जाएगा। अपराधिक प्रवृति के लोगो को किसी भी सूरत मे नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस की रात्रि गश्त पहले से और अधिक तेज किया जाएगा। पुलिस जनता की सुरक्षा व जनता के लिए सदैव तत्पर है।
विदित हो कि शुक्रवार की देर रात कसया थाना का प्रभार मिला था,शनिवार सुबह निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने थाना प्रभारी कसया का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking