कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में नेत्र परीक्षक विवेक द्विवेदी, नेत्र ज्योति क्लिनिक, पुरानी फाजिलनगर रोड, कसया ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया के परिसर में पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया व संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया। पौधरोपण करते हुये श्री द्विवेदी ने कहा कि मैं संस्था की टैग लाइन पौधे हैं तो जीवन है से काफी प्रेरित हूँ और इसी के फलस्वरूप जन्मदिन पर पौधरोपण किया हूँ। उन्होंने आगे कहा कि हम सब को जन्मदिन पर पौधे लगाने चाहिए और इस सराहनीय पहल को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष नीतीश शुक्ल, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, प्रकाम्य चतुर्वेदी, कार्तिकेय तिवारी, डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…