कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत विकासखंड फाजिलनगर के ग्राम पंचायत भठवा निवासी घेवलरिया देवी अपनी 22 वर्षीय दिव्यांग पुत्री अकली कुमारी को लेकर निराश्रिता का जीवन जीने को मजबूर है l विदित हो कि घेवलरिया देवी पति श्रीकांत भगत के मृत्यु हो जाने के बाद से बिल्कुल निराश्रित हो गयी और विगत कई वर्षों से भीख मांग कर अपनी दिव्यांग पुत्री अकली कुमारी के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहकर गुजर -बसर कर रही है। घेवलरिया देवी का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार का कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है।
घेवलरिया देवी दैनीय स्थिति में होकर भी अभी तक आवास व पेंशन से वंचित है,तथा विषम परिस्थितियों में अपनी दिब्यांग पुत्री को लेकर जीवन -यापन कर रही है l उक्त महिला का कहना है कि आवास और पेंशन को लेकर सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाती रही, लेकिन हमारी बात कोई सुनता ही नही l हमारी पुत्री दोनों आंख से दिव्यांग है, इसको लेकर दर- दर की ठोकरें खा रही हूं। हमारे बच्चे भी मां बेटी का ध्यान नहीं रखते हैं। दरवाजे दरवाजे भीख मांग कर अपनी दिव्यांग पुत्री को लेकर सहारा मांग रही हूं।
इस सम्बन्ध में वीडिओ का चार्ज संभाले एसडीएम विकास चंद्र ने कहा कि जल्द ही दिव्यांग की मदद की जाएगी।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…