News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: प्रभारी एवं राज्य मंत्री ने बुद्ध से जुड़ी हिरण्यावती नदी की साफ सफाई में किया श्रमदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:16 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्रभारी एवं राज्य मंत्री ने बुद्ध से जुड़ी हिरण्यावती नदी की साफ सफाई में किया श्रमदान
  • जन- जन तक स्वच्छता  का सन्देश देकर भारत माता को पूरी तरह स्वच्छबनाना हैं :सतीश चंद्र शर्मा
  • प्रभारी मंत्री के साथ कमिशनर, सांसद, विधायक,डीएम,एसपी सहित अधिकारीयों, समाजिक संगठनों, निकाय तथा ब्लॉक कर्मियों ने भी किया श्रमदान l 

कसया/कुशीनगर । 02अक्टूबर महात्मा गाँधी की  जयंती के अवसर पर पुरे देश में चलाये जा रहें स्वच्छता अभियान के क्रम में गाँधी जयंती से एक दिन पूर्व रविवार को भगवान बुद्ध की स्थली कुशीनगर में बुद्ध के जीवन काल से जुड़ी बौद्ध अनुयाइयों की अमृत गंगा हिरण्यवाती नदी की साफ -साफ की अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री एवं  खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0  सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा क़र श्रमदान शुभारम्भ  किया  गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री शर्मा के साथ मण्डलयुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा, सांसद कुशीनगर  विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह आदि के साथ नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा  किरन जायसवाल, सहित मौजूद सभी अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों  ने भी साफ सफाई क़र श्रमदान किया l बताते चले कि इस स्वच्छता अभियान में राज्य मंत्री,  जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियो सहित जनपद के 14ब्लॉक,03निकाय के सफाई कर्मी शामिल हुए l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

साथ ही रोटरी क्लब, निरंकारी मिशन, व्यापार मंडल आदि समाजिक संगठनों के साथ ही  ऐनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षण संस्थाओ आदि छात्र /छात्राओं ने भी प्रतिभाग क़र श्रमदान किया l शिक्षण संस्थाओ में मुख्य रूप से बुद्ध इंटर कॉलेज, बीआईसी एवं बुद्ध पीजी कॉलेज के ऐनसीसी कैडेट्स, आदि के छात्रों ने प्रतिभाग क़र श्रमदान किया  l  तत्पश्चात स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री का कमिशनर, सांसद, विधायक, डीएम, एसपी द्वारा माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया गया l इस दौरान कमिशनर ने स्वच्छता अभियान में शामिल सफाई कर्मियों को स्वच्छता की शपत दिलायी कि महात्मा गाँधी ने गुलामी की जंजीरो को तोड़ क़र हमें आजादी दिलाया, आज हमारा कर्तब्य हैं कि हम भारत माता को गन्दगी से मुक्त क़र स्वच्छ बनाएंगे l हम स्वयं और अपने परिवार के साथ इस संकल्प की शुरुआत करूँगा, तथा गांव -गांव जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करूँगा l   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि 2014 में 02अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरे भारत में स्वच्छता अभियानको  चलाया था, जो आज भी इस अभियान के माध्यम से जन- जन तक स्वच्छता  का सन्देश देकर भारत माता को पूरी तरह स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं l

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर कुमार सिंह, तहसीलदार नरेन्द्र राम, सीओ कुंदन कुमार सिंह,  नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, ईओ संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा कुशीनगर दुर्गेश राय,विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,  प्रधानाचार्य बुद्ध इंटर कॉलेज  उमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट ऐनसीसी वेद प्रकाश मिश्रा, रोटरी क्लब से डॉ. एम. एच. खान, अध्यक्ष वाहिद अली, अजय सिंह, निरंकारी मिशन से कमलेश मणि, राकेश मणि,नितीश यादव, विनोद गिरी, उमेश सिंह, शुभम दीक्षित, दिनेश जायसवाल, सभासद राजेश मद्धेशिया, प्रभुनाथ सिंह, अजेंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ लिपिक नगरपालिका राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन प्रसाद, समरजीत, सा. स्वाथ्य केंद्र से डॉ. संजय कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी आदि सहित सैकड़ो की संख्या में समस्त विभागों अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता व समाजिक संगठनों व पुलिस कर्मी  मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking