News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विजय दशमी के अवसर पर महा दंगल का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2023  |  8:15 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विजय दशमी के अवसर पर महा दंगल का हुआ आयोजन
  • असत्य पर सत्य की विजय: रावण के प्रतीकात्मक पुतला का हुआ दहन
  • सिसवां महंत में रामलीला मंचन के साथ रावण के पुतले का हुआ दहन

कसया/कुशीनगर । विजय दशमी (दशहरा) के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिसवां महंथ कुटी के मैदान में बुधवार को दो दिवसीय रामलीला मंचन का समापन हुआ, तो वहीं कुश्ती महादंगल का आयोजन हुआ l प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिसवां महंथ के रामलीला मैदान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल, रामलीला मंचन का आयोजन किया गया l इस दौरान दंगल में आये दूर दराज से पहलवानो ने खूब जोर आजमाईश का प्रदर्शन किया, तो वहीं रामलीला मंचन के साथ अहंकारी रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया l रावण के दहन के साथ ही जय श्रीराम व बुराई पर अच्छाई की जीत के गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज मय हो उठा l इस मेले में हजारों की भीड़ जूटी रहीं l मेले में जिलेबी, पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयो, श्रृंगार आदि दुकाने सजी हुई थीं l इस मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद रहीं l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

रावण के पुतला दहन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार के स्वास्थ्य टीम मौजूद रहीं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking