कसया/कुशीनगर। बरवा जंगल के पास से लापता हुई एक मानसिक विक्षिप्त लड़की को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस के काफी खोजबीन के बाद युवती मिली। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार, लापता एवं गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज़ शुक्रवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त लडकी रेहाना पुत्री शमीम उम्र- 18 वर्ष निवासी ग्राम अन्धया, थाना कसया कुशीनगर सुबह लगभग 06 बजे बरवा जंगल के पास से लापता हो गयी थी, जिसको पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद मिलने पर थाने पर लाकर पूछ-ताछ किया गया,लेकिन वह अपने माता-पिता का नाम व पता नही बता पा रही थी, जिसको काफी प्रयास के बाद उसके परिजन से सम्पर्क कर उसके भाई नासिर व पिता शमीम को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डा0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया,उ0नि0 अनिल कुमार,म0का0 पूनम आदि शामिल रहे l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…