News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: महारानी दुर्गावती की जयंती पर सहभोज व चौपाल का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:32 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: महारानी दुर्गावती की जयंती पर सहभोज व चौपाल का आयोजन
  • महारानी दुर्गावती आदिवासी समाज की आन -बान- शान एवं महान योद्धा थी :  सुरेन्द्र कुशवाहा 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती पर महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को चौपाल लगा क़र सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि महारानी दुर्गावती आदिवासी समाज की आन -बान- शान एवं महान योद्धा थी।जिसने युद्ध में अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दियाl  हम वादा करते है कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रयत्नशील है, मैं भी इस समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

कार्यक्रम संयोजक एवं गोंड़  संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को गिरजेश गोंड़ , सुचित कुमार गोंड़ ,कपिल देव गोंड़ ,भूमक,डिग्री प्रसाद गोंड़ आदि  ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद देवरिया गोंड समाज के जिला अध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड एवं संचालन हीरालाल गोंड ने किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ गोंड़ी  संस्कृति के अनुसार विधिवत गो- गो पूजा कर महारानी दुर्गावती  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान  मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम संयोजक  द्वारा क्षेत्र के 38 आदिवासी भाई बहनों को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाकर वितरित किया गया।

इस मौके पर पंकज गोंड,मुनीब गोंड़,कन्हैया गोंड़, रामधनी गोंड,आद्या लाल गोंड़ , दयाशंकर गोंड़ ,सहदेव गोंड़ ,राधिका देवी आदि सहित कॉफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking