News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय  एकता, अखंडता को मजबूत करने का लिया गया संकल्प 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2022  |  6:52 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय  एकता, अखंडता को मजबूत करने का लिया गया संकल्प 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों व शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर क़ो याद करतें हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता क़ो मजबूत करने का संकल्प लिया गया l इसी क्रम में  नगर के वार्ड संख्या 15 वीर सावरकर नगर (सबया) स्थित बीजे विद्यालय के बच्चों ने संविधान की उद्देशिका व मौलिक अधिकारों के पोस्टर लेकर रैली निकाली और राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत नारे लगाए।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की अगुआई में विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिखा गया। जो बिना भेद पूरे देश वासियों को अधिकार देता है। निरंकारी इंटर कॉलेज कसया में बच्चों क़ो संविधान की विशेषताओ का उल्लेख करतें हुए प्रधानाचार्य अवधेश चौरसिया ने संविधान की महत्ता क़ो बताया l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे l केश्वर इंटर कालेज बनवारीटोला में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव,   छात्र – छात्राओं व शिक्षकों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दिवस को राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। दरअसल 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया था। इसलिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर  इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी देवेन्द्र प्रताप यादव, हरेन्द्र कुमार यादव, जगतराज कुमार चौहान, अमरजीत यादव, गिरिधर गोपाल यादव, शेषनाथ यादव, अजय धर द्विवेदी, मार्कण्डेय तिवारी, कमलेश भारती, जय प्रकाश सिंह, रामकृष्ण सिह, सतवीर कुशवाहा, अम्बालिका यादव, शशिमा पटेल, जयसिंह गोड, रागनी चौहान आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking