कसया/कुशीनगर । आज रविवार की सुबह अवैध कच्ची शराब निर्माण का हब बन चुके हेतिमपुर भैंसहा में धंधेबाजों को भारी पड़ गया। उपजिलाधिकारी रत्नीका श्रीवास्तव और सीओ कसया कुंन्दन सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी से कच्ची के सौदागरों में हड़कम्प मच गया।
थानाप्रभारी कसया डा0 आशुतोष तिवारी, कुशीनगर चौकी प्रभारी दुर्गेश राय , पुलिस टीम और आबकारी टीम ने छोटी गण्डक नदी किनारे बसे हेतिमपुर भैंसहा के कई जगहों पर घूम घूम कर छापेमारी की। जमींन में गड़े रखे जानलेवा कच्ची शराब बनाने के लहन को खोद कर निकाला और नष्ट कर दिया।छापेमारी के दौरान लगभग 60कुंतल लहन नष्ट किया गया l उपजिलाधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…