News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत हम स्वतंत्र है- दिग्विजय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2023  |  7:36 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत हम स्वतंत्र है- दिग्विजय

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के नदवा बिशुनपुर में बुधवार शहीद सैनिक ज्ञानेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं | सैनिक के स्मारक पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्र गान गाया गया मौजूद लोगों ने स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया |

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

आज हम शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत स्वतंत्र है। जवानों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम रात को चैन से सो रहे होते हैं। उस समय देश का जवान सेना में पर सीना तान कर खड़ा होता है। इसलिए शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।  उन्हें याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के मंडल संयोजक दिग्विजय सिंह ने कही | विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्व विजय सिंह ने कहा कि देश भक्तों व सैनिकों के बगैर किसी देश के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। देश भक्तों की शहादत के बदौलत हमें आजादी मिली। आज भी हम सैनिकों और शहीदों की बदौलत चैन की नींद सोते हैं। एक सैनिक रात भर जाकर कर घनी गर्मी और सर्दी के बीच डटकर देश की रक्षा करता है। आज हम उनकी बदौलत सुरक्षा को महसूस करते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। देश भक्तों को कभी भुलाना नहीं चाहिए।

इस दौरान भैरोनाथ सिंह, गंगेश सिंह, लदन सिंह, सत्येंद्र सिंह, फरहद अली, रामआशीष सिंह,रामायण सिंह, गेना सिंह, जयनाथ सिंह, सुमेर कुशवाहा, हरेराम सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking