News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: महिला सफाई कर्मी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाऐ नव शक्ति सम्मान से सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2023  |  6:22 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: महिला सफाई कर्मी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाऐ नव शक्ति सम्मान से सम्मानित
  • नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कसया/कुशीनगर। “मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन”नगर विकास विभाग की ओर से एवं विकास हेतु मिशन शक्ति के तहत निकाय स्तर से समस्त महिला सफाई कर्मी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओ व अन्य सफाई के प्रति समाजिक कार्य करने वाली महिलाओ को नव शक्ति सम्मान से सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम सोमवार दोपहर को नगरपालिका सभागार में आयोजित किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उक्त कार्यक्रम में महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति नव देवी सम्मान के सम्मान के लिए महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ण कार्य करने व स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं समाजिक कार्य में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओ को नगरपालिका अध्यक्षा किरन जायसवाल द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पाँच महिला सफाई मित्र को भी सम्मानित किया गया l उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल,अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,शिक्षा विभाग से डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. सीमा त्रिपाठी,वृद्धा आश्रम प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जु,किरन जायसवाल, फ़ौजिया परवीन आदि के द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन” पर अपने -अपने विचार व्यक्त किए गये l कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया l

इस अवसर पर सभासद राजेश मद्धेशिया, सोनू तिवारी,मनीष मिश्रा, अमेरिकन सिंह,केशव सिंह, गुड्डू कुशवाहा,स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी श्रवण तिवारी,वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, हरेंद्र यादव,विजय यादव, अमन, राजन, संजय सिंह, मुन्ना आदि कर्मचारी उपस्थित रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking