News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विशुनपुरा बुजुर्ग से 5 वर्षीय लड़का लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 16, 2024  |  8:13 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विशुनपुरा बुजुर्ग से 5 वर्षीय लड़का लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • मां ने लगाया बेटे को गायब करने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की सायं चौराहे पर सामान खरीदने गया एक 5 वर्षीय लड़का अचानक लापता हो गया है। पिता ने इसकी सूचना खड्डा थाने को दिया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई।

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी मुंशी भारती ने बताया कि उसका बड़ा लड़का आर्यस उर्फ शिवा 5 वर्ष मंगलवार को लगभग 3 बजे के आस-पास गांव के चौराहे पर कुछ खरीदने गया और घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग आस-पास काफी खोजबीन किए लेकिन नहीं मिला। पिता ने देर शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दिया है। बुधवार को लड़के की मां नीतू देवी ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है, जमीन संबंधी मामले में पट्टीदारों ने धमकी दी है। अनहोनी की आशंका जता परिजन विलख रहे हैं। लापता लड़का का छोटा भाई अंश और बहन संतोषी का रो- रोकर बुरा हाल है। हालांकि पिता मुंशी भारती ने तहरीर में किसी को आरोपित नहीं किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। लड़के की मां के लगाए गए आरोप की भी जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking