खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कोहरगड्डी में गुरूवार की देर शाम चूल्हे की आग से पांच रिहायशी झोपड़ियां और कुछ गुमटी की दुकाने जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर खड्डा पुलिस भी आग बुझाने में जुटी हुई है।
कोहरगड्डी गांव में खाना बनाते समय लगी आग से जयप्रकाश वर्मा, जवाहिर मद्धेशिया, ओमप्रकाश वर्मा, जत्तन राजभर, नरसिंह सिंह का रिहायशी घर और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया वहीं चौराहे पर गुमटी की दुकाने और सामान भी जल गई हैं। एक घर में सिलेण्डर होने के चलते अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर खड्डा पुलिस भी ग्रामीणों संग आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…