News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: घर में घुस युवक ने लड़की को चाकू घोंपकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 21, 2024  |  7:07 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: घर में घुस युवक ने लड़की को चाकू घोंपकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
  • खड्डा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव का है मामला
  • परिजनो की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • हमलावर युवक बताया जा रहा है फरार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गांव में मंगलवार की आधी रात को एक युवक चाकू लेकर एक घर में घुस गया और एक लड़की को साथ चलने को कहा। लड़की के मना करने पर मनबढ़ युवक ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल लड़की का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के एक घर में मंगलवार की आधीरात बगल गांव का एक युवक चाकू लेकर छत के रास्ते घुस गया और घर में सो रही 11वीं की छात्रा को साथ चलने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने युवक के साथ जाने से मना किया तो मनबढ़ युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से लड़की पर हमला कर दिया और फरार हो गया। लड़की के चीख पुकार से घर वाले नींद से जागे तो लड़की के शरीर से जगह-जगह खून बह रहा था। परिजनों ने घायलावस्था में लड़की को अस्पताल ले गये। यहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां लड़की का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में निरीक्षक अपराध खड्डा मनमोहन मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking