News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: 1500 मीटर की दौड़ में अमन व गोल्डी ने मारी बाजी

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 30, 2022  |  8:06 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: 1500 मीटर की दौड़ में अमन व गोल्डी ने मारी बाजी

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, रंगोली, मेहंदी, नृत्य, गायन 1500 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा हुई। विजेता टीम को मेड़ल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अमन गिरी तो बालिका वर्ग में गोल्डी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर कक्षाओं की छात्रों ने परचम लहराया। सीनियर बालिका वर्ग में इण्टर प्रथम व द्वितीय वर्ष के बीच की प्रतियोगिता में इण्टर द्वितीय वर्ष की‌ बालिका टीम विजेता रही। कक्षा 10 व कक्षा 9 के बीच बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की खिलाडियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में टोली नम्बर 26 कक्षा 9 सी, जूनियर वर्ग में टोली नम्बर 15 कक्षा 8 ए की छात्राओं ने सराहनीय रंगोली बनाई।

इससे पूर्व न्यू पीएचसी छितौनी के चिकित्साधिकारी डा०अनित कुमार, भाजपा नेता आनन्द कुशवाहा व प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मां सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रवज्जल कर किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सत्येन्द्र सिंह, अभिषेक चौहान, सुजीत कुमार कबड्डी टीम के निर्णायक रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में पंकज कुमार, संजीव सिंह व मुन्ना चौधरी ने एम्पायर की भूमिका निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में आर्दश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक आकाश सिंह, सुजीत सिंह पटेल एवं अभिषेक के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking