खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में 31 दिसम्बर 2024 तक चलने वाले 21वीं पशु गणना के पशु चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। पशुगणना करने वाले कर्मियों को वास्तविक रूप से संपूर्ण पशुओं का विवरण तैयार करने को कहा गया।
बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षक एवं मास्टर ट्रेनरों ने जानकारी दी कि हर पांच साल में शासन द्वारा पशुओं की गणना की जाती है। वर्ष 2019 में इसके पूर्व पशु गणना हुई थी। 21वीं पशुगणना एक सितम्बर से शुरू होकर 31 दिसम्बर तक चलेगी। कहा कि डोर टू डोर सभी पशुओं की सही- सही गिनती हम सबकी प्रमुख जिम्मेदारी है।
इस दौरान पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं गणना कर्ताओं में प्रमुख रूप से डा.पीआर वर्मा, डा.ज्ञानेंद्र किशोर, सुपरवाइजर संजय भारती, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश यादव, महबूब आलम, रमेश यादव, सिकन्दर, आकाश राव, नरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कुशीनगर। मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकले 13 वर्षीय बालक…
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…