News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने 21 सूत्री मांगों के लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 15, 2021  |  6:39 PM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने 21 सूत्री मांगों के लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधान सभा क्षेत्र के सपा नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को सरकार विरोधी नारे लगा प्रदर्शन किया। बढ़ी हुई महंगाई, भष्टाचार, अपराध पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्वोधित ज्ञापन एसडीएम खड्डा को सौंपा।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र खड्डा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना राजभर की अध्यक्षता व विधान सभा प्रभारी एन.पी कुशवाहा के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जूलूश की शक्ल में नगर के सुबाष चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सभा करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था ध्वस्त हो गई है। खाद बीज सहित मंहगाई, भष्टाचार, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस पर सरकार का कोई अंकुश नही है। पंचायत चुनाव में हुए धांधली की जांच कराने, महिला उत्पीड़न, सपा कार्यकर्ताओं पर सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमें वापस लेने आदि मांगों को राज्यपाल को सम्वोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एस एच ओ आरके यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस, पीएसी जवान मुश्तैद रहा। कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नासिर लारी, मिठाई यादव,भगवान दयाल गुप्ता, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, विजय कुशवाहा, संजय यादव, रामप्रताप यादव, ब्यास मिश्रा, राजेंद्र पाल, नन्हे खान, बड़े अंसारी, कैलाश जायसवाल, सरतेज यादव, सोनू पहलवान, जीतेन्द्र यादव, भोला यादव, दीनानाथ यादव, नगिना पहलवान, विवेक ओझा, पन्नेलाल यदुवंशी, प्रमोद राय, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking