News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया पूरी होने के पहले हुई मारपीट,चार लोग चोटिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 26, 2021  |  8:54 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया पूरी होने के पहले हुई मारपीट,चार लोग चोटिल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकास खंड के सिसवा गोपाल गाँव के कोटे की दुकान चयन होने से पूर्व मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शान्त किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

कई माह पूर्व सिसवा गोपाल के कोटे की दुकान अनियमितता के कारण निरस्त हो गई। इस कोटे की दुकान का पुनः चयन करने के लिए सोमवार को तिथि तय था व सचिव के मौजूदगी में हनुमान मंदिर मे ग्रामीण जुटे थे। राजा चौधरी व आनंदकर दो लोग उम्मीदवार थे, परंतु सहमति नहीं बन रही थी। गाँव का एक गोलू नाम का एक लड़का मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो प्रधान प्रतिनिधि व सहयोगियों ने नाराज होकर मारपीट शुरू कर दिए। पिटाई में जुलूम, असरफ, अकबर व मुसाहेब चोटिल हो गये। बवाल होता देख सेक्रेटरी वापस लौट गये और चयन नहीं हो सका। सूचना पर हल्का दरोगा पीके सिंह फोर्स के साथ पहुँच गये व लोगों को शांत कराया। जूलुम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking