खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान, सोलर, बैटरी आदि चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार की देर रात कस्बे के स्टेशन रोड़ पर शिवमंगल मेमोरियल हास्पिटल के सामने दुकानदार अनुज कुमार निवासी माघी भगवानपुर गुमटी का ताला बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पर आये तो ताला टूटा मिला और दुकान से सोलर पैनल, बैटरी, पैसा आदि सामान गायब मिला। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…