News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सिंचाई विभाग के जमीन पर अतिक्रमण, जल निकाशी में अवरोध,ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 28, 2021  |  5:41 PM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सिंचाई विभाग के जमीन पर अतिक्रमण, जल निकाशी में अवरोध,ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के कुछ ब्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन में अतिक्रमण कर जलनिकासी में अवरोध पैदा होने पर सैकड़ो एकड़ फसलों की क्षति होने का ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में पेशकार को सौंप कर निदान कराने की मांग की।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

सोमवार को बरवारतनपुर निवासी संजय कुमार पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, रामप्रीत राव, पारस, राकेश, राजेश आदि ने एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी को ज्ञापन देकर बताया कि बेलवां राजवाहा के समीप सिंचाई विभाग के जमीन को गांव के ही दो ब्यक्तियों द्वारा मिट्टी भरकर पाट दिया गया है। जलनिकासी के लिए लगे ह्यूमपाइप को निकालकर हटा दिया गया है जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है। किसानों के सैकड़ो एकड़ धान व गन्ने की खड़ी फसल जलजमाव होने से बर्वाद हो रही है। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी से जांच करा समस्या समाधान की मांग की है। पेशकार राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि समास्या के निवारण के लिए एस एच ओ खड्डा को जांच कर समाधान कराने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking