News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सवारी ट्रेन से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 3, 2021  |  7:55 PM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सवारी ट्रेन से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब बरामद WhatsApp
Responsive image
  • सीआइबी व आरपीएफ की संयुक्त सफलता

खड्डा/कुशीनगर। बिहार प्रान्त में पूर्ण शराब बन्दी के बाद भी ट्रेनों में छुपाकर तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को गोरखपुर मुख्यालय के सीआईबी निरीक्षक व आरपीएफ टीम ने बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम बिहार निवासी उक्त तस्करों से लगभग 50 हजार कीमत के 420 सीसी अंग्रेजी शराब बरामद कर कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई से ट्रेनों से अवैध ब्यापार करने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है।
गुरूवार की सुबह लगभग 9 बजे गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी से शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर गोरखपुर मुख्यालय के निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी टीम तथा कप्तानगंज रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने सिसवां तथा खड्डा रेलवे स्टेशन बीच सवारी गाड़ी की तलाशी लिया और संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके निशानदेही पर ट्रेन के बोगीयो में छुपाकर रखी गयी 420 शीशी 8 पीएम अंग्रेजी व अन्य ब्रांड की शराब बरामद किया गया ।बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने तीनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर बिहार प्रान्त निवासी हैं। तीनो आरोपियों के विरुद्ध कप्तानगंज आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस रुट पर ट्रेनों से शराब सहित अन्य सामानों की तस्करी करके सामानों को ऊंचे दामों में बेंचकर मुनाफा कमायाजा रहा है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस संबंध में आरपीएफ कप्तानगंज के इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ने बताया की तीन लोगों को पैसेन्जर ट्रेन से गिरफ्तार कर उनके पास से पचास हजार मूल्य का अग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking