खड्डा/कुशीनगर।गोरखपुर नरकटियागंज रेल खण्ड पर खड्डा व पनियहवा के बीच स्थित बोधीछपरा अण्डरपास के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एक 55 वर्षीय अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गयी है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चिख पुकार मच गई।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बोधीछपरा के पूर्व प्रधान परभंस यादव के बहनोई लल्लन यादव 55 वर्ष बोधीछपरा में ही घर बनाकर रहते हैं। सोमवार की सुबह लल्लन गांव के समीप स्थित अण्डरपास की तरफ नित्यक्रिया के लिए गये थे इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गये।जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उन्हें कान से कम सुनाई दे रहा था। मौत की सूचना पाकर रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के आने से पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना को लेकर परिवार में मातम छाया हुआ है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…