खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर सड़क पर गुरुवार की दोपहर एकडंगी पुल के समीप बाइक चालक के अनियंत्रित होने से बाइक पर बैठी महिला और चालक दोनों घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
महराजगंज जिले के घुघली निवासी शिवम् यादव मोटरसाइकिल से महिला रीमा यादव को बाइक पर बैठाकर खड्डा थाना क्षेत्र के हथियां गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे ज्योंहि वह लोग एकडंगी के समीप बड़ी नहर सड़क के पास पहुंचे कि बाइक चालक शिवम् अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे गढ्ढे में चले गए और दोनों चोटिल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी तुर्कहां में इलाज चल रहा है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…