News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बाइक सवार भैंसहां गांव निवासी दो लोग पेड़ से भीडे़, एक की हुई मौत दूसरा गंभीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2025  |  8:52 AM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाइक सवार भैंसहां गांव निवासी दो लोग पेड़ से भीडे़, एक की हुई मौत दूसरा गंभीर

खड्डा कुशीनगर। झूलनीपुर-पडरौना नहर सड़क मार्ग पर निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, हादसे में खड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप घायल हो गया। सूचना पर निचलौल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव निवासी संतोष पुत्र लक्ष्मण भारती उम्र 30 वर्ष गांव के ही ब्रह्मा यादव पुत्र वृहस्पति 50 वर्ष के साथ निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर से देर शाम घर वापस लौट रहे थे, ज्योंहि दोनों लोग चंदा गांव के समीप पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने ब्रह्मा यादव के मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। दूसरे घायल संतोष का इलाज चल रहा है।

सूचना पर निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अन्य आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। घटना सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking