News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:42 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर करें प्रार्थना पत्रों का निस्तारण – डीएम

खड्डा, कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खड्डा तहसील में पहली बार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील खड्डा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 73 फरियादियों के प्रार्थना पत्रों में से 5 का मौके पर समाधान करा दिया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को एक-एक कर गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समयान्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 28 में से 03 को तत्काल निस्तारित किया गया, पुलिस विभाग से संबंधित 16, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त से संबंधित 6 मामले, विकास विभाग से संबंधित 09, तथा अन्य विभाग के 14 प्रकरण में से 02 का तत्काल निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 73 में से 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 68 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, उपजिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर , सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर, तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण,प्रभारी निरीक्षक खड्डा हर्षवर्धन सिंह, हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय, नेबुआ नौरंगिया दीपक सिंह सहित कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय लेखपाल गण आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking