News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गैर इरादतन हत्या का प्रयास और मारपीट में पट्टीदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 29, 2025  |  8:09 PM

264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गैर इरादतन हत्या का प्रयास और मारपीट में पट्टीदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव का है मामला 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली निवासी एक महिला ने अपने पट्टीदार चार लोगों के विरुद्ध बच्चों के विवाद को लेकर रात में गाली गुप्ता देते हुए घर में घुसकर छोटे बच्चों सहित उसके पति एवं देवर के साथ मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट, घर में घुसकर मारपीट करने सहित गैर इरादतन हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मदनपुर सुकरौली गांव निवासिनी महिला सुनीता पत्नी संजय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 27अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे पट्टीदार दरवाजे पर गाली देते हुए आ धमके और घर में घुसकर छोटे बच्चों, पति संजय देवर जितेन्द्र और उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए, मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए, घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने आरोपित विश्वनाथ, रवि, गोलू साहनी और एक अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 333 और 110 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच एवं कार्यवाही में जुटी हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking