News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: निःशुल्क जांच शिविर में 340 मरीजों का हुआ परीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2025  |  9:28 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: निःशुल्क जांच शिविर में 340 मरीजों का हुआ परीक्षण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित श्री साईं निरोग धाम हास्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क जांच और स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न बीमारियों के 340 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे और विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

श्री साई निरोग धाम के प्रबन्धक एमडी डॉ. शुभांकित आर्या ने बताया कि इस स्वास्थ परीक्षण में गोरखपुर के स्पेशलिस्ट एमडी डॉक्टर द्वारा फेफड़े, गुर्दा, दिल, शुगर, बीपी, गेस्ट्रो, हड्डी और अन्य गम्भीर बीमारियों के मरीजों का स्वास्थ परीक्षण कर उनको दवा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ शिविर को संबोधित करते हुए कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि श्री साईं निरोग धाम के द्वारा इस निशुल्क कैंप का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है और गोरखपुर से यहां आकर जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है इससे निर्धन व गम्भीर बीमारियों से पीड़ित परिवार को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संदीप श्रीवास्तव, एम. डी. डॉ. सौरभ आर्या, डॉ. विद्या खत्री, डॉ. गौरी किताली, डॉ. अभिनव चन्द, डॉ. आशीष यादव, निखिल उपाध्याय, प्रदुम्न तिवारी, मणिंद्र सिंह सहित अस्पताल के कर्मचारी और मरीज उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking