खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से भगाई गयी एक युवती को बरामद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बीते वर्ष खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र का एक युवक उसकी नाबालिग लड़की को भगा ले गया। तहरीर के आधार पर खड्डा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की खोजबीन में जुट गयी।
प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुष्ट सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश यादव, महिला सिपाही प्रसून सिंह, प्रियंका यादव की टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 237/21 धारा 363 आपीसी से संबंधित पीड़िता को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान की कार्रवाई की गयी है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…