News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: वन विभाग की मेहरबानी से हरे पेड़ों का कटान अंधाधुंध जारी, आम के हरे कटे पेड़ों की लकड़ी का वीडियो हो रहा वायरल

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 17, 2025  |  12:44 PM

256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वन विभाग की मेहरबानी से हरे पेड़ों का कटान अंधाधुंध जारी, आम के हरे कटे पेड़ों की लकड़ी का वीडियो हो रहा वायरल WhatsApp
Responsive image
  • कुछ दिनों पूर्व बेलवनियां बंधे से कीमती खैरा के 6 पेड़ काट ले गए खैरा तस्कर
  • पकड़ी से सिसवा गोपाल की सड़क पर मंझरिया के समीप बागीचे में कटे पेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • सेमर, सागौन की हो रही अंधाधुंध कटान

खड्डा, कुशीनगर। वन विभाग के अधिकारी पेड़ों की कटाई को रोकने में विफल हो रहे हैं, जिससे वन माफिया सक्रिय हो रहे हैं और हरे पेड़ों को अंधाधुंध काटा जा रहा है। खड्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में वन विभाग की अनुकम्पा से हरे पेड़ों का कटान जारी है जबकि विभाग कभी कभी लकड़ियां पकड़कर जुर्माने आदि कार्रवाई में संलिप्त है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण करा रहा है। समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद लकड़ी माफिया नहीं मान रहे हैं। वन विभाग की मिलीभगत से लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच जाता है तो थोड़ा-बहुत जुर्माना लगाकर मामला रफादफा कर दिया जाता है। खड्डा क्षेत्र के पकड़ी से सिसवा गोपाल मंझरिया रोड़ के किनारे बांस आदि लगे बागीचे में आम के फलदार वृक्षों को शनिवार सुबह लकड़ी ठेकेदार द्वारा काटे जाने और रखें हुए लकड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अधिकारियों ने जानकारी न होने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि हमेशा लकड़ी ठेकेदार पेड़ कटवा रहे हैं। इसी तरह क्षेत्र में सेमर के पेड़ को भी ठीकेदार कटवा समाप्त करने पर तुले हुए हैं, कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं।

कुछ दिनों पूर्व बेलवनियां बंधे से 100 कदम दूर बंधे पर लगे कीमती खैरा के 6 पेड़ वन माफियाओं ने चोरी से काट ले गए। सवाल यह है कि शासन लाखों रुपये खर्च कर पेड़ लगवा रहा है तथा अन्य लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत पेड़ों का कटान हो रहा है। मामला जब बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आता है तो जुर्माने की कार्रवाई करके विभाग कोरम पूर्ति कर लेता है। वन क्षेत्राधिकारी खड्डा अमृता चंद का कहना है कि इसे तुरंत दिखवाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking