खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खेती किसानी के कार्य से गुरुवार को नदी किनारे खेतों में गए एक अधेड़ सहित दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। घटना स्थल पर ही बृद्ध की मौत हो गई जबकि दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
मदनपुर सुकरौली निवासी बदरी 50 वर्ष व गांव के ही करन और विनय नदी किनारे खेत में किसानी कार्य से गए थे। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बदरी की झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोनों युवक झुलसकर घायल हो गये। खेती कार्य से गए गांव के लोगों ने घटना देखकर गांव में सूचना दी। नांव से ग्रामीणों ने घायल सभी को नदी के इस पार पहुंचाया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने मृतक बदरी को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल युवकों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर गांव में मातम है जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…