News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर हुआ पौधरोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 4, 2021  |  4:57 PM

871 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर हुआ पौधरोपण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के पनियहवा घाट स्थित माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर आयोजन समिति के द्वारा रविवार को वृक्षारोपण किया गया। बृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के संयोजक सहित सभी कार्यकर्ता, सहयोगी शामिल रहे। बृक्षारोपण अवसर पर माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि धार्मिक महत्व की ऐतिहासिक नारायणी नदी के पनियहवा पुल के समीप माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं, ऐसे सभी लोगों से अपील किया जा रहा है कि अपने परिजनों की स्मृति में यहाँ एक वृक्ष जरूर लगाएं, जिसके सुरक्षा व रखरखाव की जिम्मेदारी सामाजिक कुंभ के कार्यकर्ता करेंगे। सामाजिक कुंभ के द्वारा इसे “स्मृति उपवन” के रूप में विकसित किया जाएगा। बृक्षारोपण कार्यक्रम में अमर सिंह ने अपनी माँ के अंतिम संस्कार के बाद मां की स्मृति में पीपल का वृक्ष लगाया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय तुलस्यान, रोशनलाल भारती, प्रभाकर पाण्डेय, नरेन्द्र चौरसिया,आनन्द तिवारी, मनीष शर्मा, सुनील यादव, विजय गुप्ता, जनार्दन यादव, संदीप भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking