News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में खड्डा पुलिस ने किया पैदल मार्च

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 27, 2022  |  7:36 PM

421 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में खड्डा पुलिस ने किया पैदल मार्च
  • फ्लैग मार्च निकाल आम लोगों में कराया सुरक्षा का एहसास

खड्डा/कुशीनगर। आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को खड्डा कस्वे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सीओ खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह व महिला पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर कस्वे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का फ्लैग मार्च थाने से शुरू होकर स्टेशन रोड़, फलमंडी व सर्राफा मार्केट, गल्ला मंडी होते हुए थाने पर लौट कर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सीओ संदीप वर्मा ने व्यापारियों से भी वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत 112 पर काल की जाए।

इस दौरान एस आई पीके सिंह, मनोज द्विवेदी, जियालाल कन्नौजिया, उमेश सिंह, कां. राहुल, रामनिवास आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking