News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गुणवत्ता पूर्ण संस्थाएं विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में सहायक- दुर्गेश वर्मा भाजपा नेता

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2023  |  7:55 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गुणवत्ता पूर्ण संस्थाएं विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में सहायक- दुर्गेश वर्मा भाजपा नेता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं. एक आंबेडकर नगर मुहल्ले में मंगलवार को एक समारोह के बीच ईशान्या क्लासेज का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह संस्थान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में योगदान देगी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मंगलवार को भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा ने विधिवत पूजन- अर्चन के बीच फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा जीवन का अनमोल रतन है, इसके बिना जीवन अधूरा रह जाता है। शिक्षा के माध्यम से विकास का मार्ग खुलता है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण की नितांत जरूरत है। कहा कि यह संस्थान बच्चों को नौकरी के मार्ग में मददगार साबित होगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, नत्थू शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, प्रिंस मद्धेशिया ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में आनंद सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, संस्था की निदेशिका दिव्यांशी सिंह, आनंद त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, सचिन गुप्ता, माधुरी सिंह मधु, अमृता गुप्ता, नम्रता मद्धेशिया, रागिनी चौबे, राजन सिंह, राधा मौर्या, निखिलेश विश्वकर्मा, अनूप कश्यप, अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking