News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल… नालियों की सफाई न होने जमा हुई गंदगी, सड़क पर बह रहा बारिश का पानी!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2021  |  11:47 AM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल… नालियों की सफाई न होने जमा हुई गंदगी, सड़क पर बह रहा बारिश का पानी! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मानसून से पहले शहर में छोटे-बड़े नालों की सफाई नहीं होने और जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं रहने के कारण बारिश होते ही खड्डा नगर पंचायत का पूरा सिस्टम हांफता नजर आता है। रविवार व सोमवार को रुक-रुक कर कई बार हुई मूसलाधार बारिश से नगर के वार्ड संख्या 11 नेहरू नगरवासियों सहित हनुमानमंदिर चौराहे व कुछ अन्य वार्डों की सूरत बिगड़ गई। बारिश होते नाला का पानी सड़कों पर बहने लगा।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

चार दिन पूर्व में जलजमाव की स्थिति देख नगर पंचायत के सभासद सन्तोष तिवारी के विधायक, डीएम, एसडीएम से शिकायत के बाद पंपिंग सेट लगा मुहल्ले में जमे पानी की निकासी कराई गई लेकिन बारिश ने एक बार फिर मुहल्ले की सूरत बिगाड़ दी है। नगर पंचायत खड्डा के शहर के वार्डों में जल जमाव को देखने वाला कोई नहीं है। लोगों के घरों व आसपास काफी पानी जमा है, जिससे संक्रामक बिमारियों के फैलने का अंदेशा है। तेज बारिश के बाद पूरे मुहल्ले की नारकीय स्थिति बनी हुई है। मुहल्ले के सड़को व आसपास के गढ्ढों में पानी जम जाने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क पार करने के दौरान कई बाइकर्स पानी में गिरते-गिरते बच रहे हैं। वार्ड वासी प्रदीप मिश्रा, सुखदेव कन्नौजिया, देवेन्द्र राम, बलभद्रलाल श्रीवास्तव, रोहित कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा आदि का कहना है कि जलजमाव से जीवन नरकीय हो गया है वहीं नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि सुवाष गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, , भगवती पाण्डेय ने शासन प्रशासन से मुहल्ले के जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking