News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर विधायक सहित जिलाधिकारी, एसपी ने तैयारियों एवं सुरक्षा को लेकर किया दौरा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2023  |  7:34 PM

1,957 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर विधायक सहित जिलाधिकारी, एसपी ने तैयारियों एवं सुरक्षा को लेकर किया दौरा
  • 29 मार्च 2023 को नवनिर्मित खड्डा तहसील भवन का मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

खड्डा/कुशीनगर। 29 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में सम्भावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को खड्डा क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में संभावित दौरे एवं खड्डा तहसील के निर्माणाधीन तहसील भवन के उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम प्रस्तावित होने से हैलीपैड, स्थान चयन सहित तैयारियों व सुरक्षा आदि को लेकर कस्वे के काली मंदिर के पास खेल मैदान एवं इण्टर कालेज के खेल मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसएचओ खड्डा अमित शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.निलेश मिश्र, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking