News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सभी के सुख दु:ख में भागीदारी निभाए संघ – विद्याधर तिवारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 4, 2021  |  5:09 PM

788 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सभी के सुख दु:ख में भागीदारी निभाए संघ – विद्याधर तिवारी

खड्डा/कुशीनगर। भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर के छितौनी बाजार स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की नौवी बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरनाटांड़ के पत्रकार अर्जुन जायसवाल एवम् संचालन पत्रकार नत्थू शर्मा ने किया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

इस बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन को विस्तार देने व सभी के सुख- दुख में सहभागिता निभाने की प्रतिबद्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की। संघ के आगामी क्रियाकलापों को लेकर संगठन के लोगों द्वारा विचार विमर्श किया गया वहीं नये सदस्य के रूप में अजय शर्मा को नया सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही पत्रकार शिवा तिवारी की माता व पत्रकार नत्थू शर्मा के दादा की मौत पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ के अध्यक्ष पत्रकार कौशल कुमार ने सभी को पाँच-पाँच मास्क तथा दो-दो साबुन का वितरण किया। संरक्षक विद्याधर तिवारी ने आगामी बैठक को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। इस दौरान संजय पांडेय, हरिद्वार काजी, माधवेंद्र पांडेय, सुमित मिश्रा, शिवा तिवारी के साथ नेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राधेश्याम साहनी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking