News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने सम्भाली कमान, बढ़ रही टीकाकरण की प्रगति

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 23, 2021  |  6:40 PM

1,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने सम्भाली कमान, बढ़ रही टीकाकरण की प्रगति WhatsApp
Responsive image
  • सभी ग्रामप्रधान, कोटेदार, पंचायत मित्र, आगंनबाडी टीकाकरण के प्रति दिखाएं सक्रियता
  • पंचायतों में सभी का टीकाकरण कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर। कोविड़ टीकाकरण अभियान में एसडीएम खड्डा की गांव गांव मन्दिर, मस्जिद व धर्मगुरुओं के साथ बैठक का असर दिखने लगा है। युवा वर्ग पीएचसी सेन्टर पर बढ़ चढ़ कर टीकाकरण करा रहे हैं, वहीं गांव में लगे कैम्प पर ग्रामीण महिलाएं व पुरुष टीका लगवाने में रूचि लेना शुरु कर दिए हैं। स्वयं उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार टीकाकरण अभियान के लिए गांवों में लगे कैम्पों का दौरा कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने को प्रेरित कर रहे है। खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से लगे कैम्पो में बुधवार को कुल 1163 लोगों को कोविड़ टीका लगाया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा ब्लॉक के सेन्टरों पर बुधवार को टीका लगाने के कैम्प लगे। एसडीएम अरविंद कुमार भुजौली कैम्प पर दौरा कर स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली। केन्द्र पर 67 लोगों को टीका लगा था। ग्राम प्रधान, कोटेदार, आंगनवाड़ी, आशाकर्मियों के उपस्थित रहने व सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी को टीका लगवाना अनिवार्य है, जिससे कोविड़ संक्रमण को समाप्त किया जा सके। जिन ग्राम प्रधानों के गांवों में शत् प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय हीराछपरा में लगे कैम्प में ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, कोटेदार प्रतिनिधि विजय कुमार कुशवाहा, समाजसेवी बृजेश कुमार की अगुवाई में कुल 77 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान एनएनएम प्रेमा मिश्रा, पूजा राजपूत, रीना शर्मा, आशा पुष्पा देवी, सरिता, मनोरमा, सुभावती, सलन्ती देवी, आंगनबाड़ी मंजू देवी, मीरा, शकुंतला, माया, सुनिता, रंजीता आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking