News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सर्वर हुआ फेल, बिना वैक्सीन लगवाए ही बैरंग लौटे लोग, एसडीएम ने एसएचओ के साथ पहुच संभाली मोर्चा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 30, 2021  |  9:09 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सर्वर हुआ फेल, बिना वैक्सीन लगवाए ही बैरंग लौटे लोग, एसडीएम ने एसएचओ के साथ पहुच संभाली मोर्चा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां में शुक्रवार को सर्वर फेल होने से टीका लगवाने पहुंचे काफी संख्या में लोगों को बैरंग वापस होना पड़ा। लोग इससे नाराज हो गये, सूचना पर एसडीएम ने एस एच ओ संग पहुंच लोगों को शांत कराया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शुक्रवार को तुर्कहां सीएचसी पर कोरोना वैक्शीनेशन किया जा रहा था। अभी कुछ ही लोगों को टीका लग पाया था की सर्वर फेल होने से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था जिससे काफी समय से लाइन में खड़े लोग आक्रोशित हो गये, सूचना मिलते ही एसडीएम अरविन्द कुमार, एस ओ आरके यादव के साथ पहुंचे व लोगो को समझा-बुझाकर सर्वर की समस्या से अवगत कराते हुए वापस भेजा। सीएचसी पर टीकाकरण हेतु जगह काफी कम होने के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा था, धूप व गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी इस दिक्कत को देखकर एसडीएम ने खड्डा चीनी मिल प्रांगण के समीप श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में टीकाकरण सेंटर बनाने का निर्देश देते हुए टोकन प्रणाली के तहत टीका लगाने का स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश दिया। साफ सफाई, सुरक्षा के लिए पुलिस व ईओ को एसडीएम ने आदेशित किया है। एसडीएम ने सीएचसी परिसर में आक्सीजन प्लांट के लिए बनाए जा रहे भवन व प्लेटफार्म का निरीक्षण कर इसमे तेजी लाने का निर्देश देते हुए हो रही देरी पर नगरपंचायत के इओ देवेश मिश्रा से नाराजगी प्रकट की । इस अवसर पर डा. विमलेन्दु भूषण, डा. पीएन गुप्ता, सन्नी, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking